रोहतक पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों पर किये गए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

विशेष संवाददाता चिमन लाल

परीक्षा केंद्र के पास घूम रहे तीन युवको को किया गया काबू

रोहतक

पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशानुसार दसवी व बारहवीं की हरियाणा बोर्ड की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रत्येक स्कूल जिसमें बोर्ड की परीक्षा है उचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने ईलाका में पेपर के दौरान गस्त में रहे है तथा विभिन्न परीक्षा स्थलों का जायजा लिया। प्रभारी थाना महम निरीक्षक रविन्द्र ने महम एरिया में स्थित परीक्षा केंद्रों के पास घूम रहे तीन युवको को काबू किया गया। युवको की पहचान प्रशांत, बलजीत व शक्ति के रुप मे हुई। तीनो युवको से पूछताछ की गई व युवको के परिजनों को बुलाया गया। युवको के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत क़ानूनी कार्यवाही की गई है।
रोहतक पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप न हो इसके पुख्ता प्रबंध किए गए है। नकल करने व कराने वाले दोनो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा के दौरान बाहर से मद्द करने वाले भी सतर्क रहे। किसी को भी बक्शा नही जाएगा। सख्त से सख्त कानूनी कार्यावाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *