विशेष संवाददाता चिमन लाल
घायल आरोपी को पीजीआईएमएस मे कराया गया दाखिल, आरोपी से 1 देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद
रोहतक
पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि दिल्ली बाईपास पर हुई दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपियो की धरपकड के लिये रोहतक पुलिस की अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। पुलिस द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही है। इस मामले मे प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ निरीक्षक कुलदीप सिंह को पुख्ता सूचना मिली। जिसके आधार पर कार्यवाही करते हुये शिमली बालंद रोड पर सीआईए-1 स्टाफ की टीम द्वारा संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। युवक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने सरेंडर करने की चेतावनी देते हुये हवाई फायर किया। पुलिस पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुये युवक का पीछा किया गया और बहादुरी व तत्परता से कार्यवाही करते हुए युवक पर सेल्फ डिफेंस मे पैर की तरफ फॉयर किया। गोली युवक को दाहिने पैर मे गोली लगी। मौके से युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुए। युवक की पहचान साहिल निवासी गॉव रिटौली के रुप मे हुई है। आरोपी दाहिने पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। युवक को तुरंत ईलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया। युवक के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाने, अवैध हथियारों का प्रयोग करने, सरकारी कार्य मे बाधा डालने आदि अपराध के तहत थाना शिवाजी कॉलोनी में अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी रोहतक के एक प्रमुख गैंग का मुख्य सरगना है। आरोपी ही दिनेश उर्फ गोगी की हत्या का सूत्रधार रहा है। आरोपी ने अपने साथियों के सहयोग से वारदात को अंजाम दिया है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि दिनेश उर्फ गोगा निवासी निजामपुर माजरा की दिनांक 16.02.2026 को सायं के समय दिल्ली बाईपास पर अज्ञात युवको द्वारा गोली मारकर हत्या की गई थी। जिस संदर्भ में आरोपियो के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग अंकित है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। उसकी लाश को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया है।