शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक एनकाउंटर में पुलिस ने गोगी गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली है. आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ नन्हे उर्फ भूरा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आरोपी गोगी और कर्मवीर काले गैंग का सक्रिय बदमाश है. आरोपी पर हत्या समेत कई गंभीर अपराधिक मामले पहले से दर्ज है. दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 10 जापानी पार्क के पास मुठभेड़ के बाद गोगी और कर्मवीर गैंग एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी की आरोपी बाइक पर रोहिणी स्थित जापानी पार्क के पास अपने किसी जानकार से मिलने आयेगे जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रात करीब ढाई बजे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई के सेल की टीम ने भी गोली चलाई जिसमे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 1 पिस्टल 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है.
Related Posts
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने फिर दबोचे ड्रग तस्कर
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली कि देवेंद्र नाम का एक…
मध्य जिला थाना पहाड़ गंज के हत्थे चढ़ा लूट की वारदातो को अंजाम देने वाला गिरोह
दिल्ली के मध्य जिला में लूटपाट की वारदाते काफी समय से चल रही है। इन्ही वारदातो पर सख्ती से अंकुश…
दिल्ली के पहाड़ गंज में भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओ का विशाल रोड शो
*दिल्ली के पहाड़ गंज में भाजपा मंडल वार्ड 82 मैं बांसुरी स्वराज* के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…