शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक एनकाउंटर में पुलिस ने गोगी गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. यह सफलता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली है. आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ नन्हे उर्फ भूरा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि आरोपी गोगी और कर्मवीर काले गैंग का सक्रिय बदमाश है. आरोपी पर हत्या समेत कई गंभीर अपराधिक मामले पहले से दर्ज है. दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी सेक्टर 10 जापानी पार्क के पास मुठभेड़ के बाद गोगी और कर्मवीर गैंग एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी की आरोपी बाइक पर रोहिणी स्थित जापानी पार्क के पास अपने किसी जानकार से मिलने आयेगे जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर रात करीब ढाई बजे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया जिसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई के सेल की टीम ने भी गोली चलाई जिसमे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 1 पिस्टल 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है.
Related Posts
फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, 3 लाख का माल बरामद
नई दिल्ली, 24 सितंबर मध्य जिले के आनंद पर्वत थाना पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी की वारदात का कुछ ही…
द्वारका जिलाथाना छावला पुलिस को बड़ी सफलता:डेटिंग ऐप पर हनीट्रैप कर वसूली करने वाले 4 गिरफ्तार, 70,500 रुपये बरामद
नई दिल्ली, 17 सितंबर। द्वारका जिला के थाना छावला पुलिस ने हनीट्रैप कर जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश…
केजरीवाल सरकार दिल्ली के सभी लोगों तक गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने के लिए लगातार काम कर रही है- राजकुमार आनंद*
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री राजकुमार आनंद शनिवार को बच्चों के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक गीत चाचा नेहरू बाल…