रायपुर l प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी समाज सापेक्ष आयोजनों के क्रम में आज सुंदर नगर स्थित प्रशामक अतिथि गृह (वृद्धाश्रम) हेतु एक माह का राशन प्रदान किया गया l रायपुर निवासी श्री निनाद शुक्ला के अवतरण दिवस के अवसर पर उनके पिता श्री संगीत शुक्ला एवं माता डॉ (श्रीमती) सिंधु शुक्ला के सौजन्य से यह राशन उपलब्ध कराया गया था l इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम को उपस्थित प्रबुद्धजनों ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में बढ़ते वृद्धाश्रम एक दुखद भविष्य का सूचक है l वृद्धाश्रमों का सुव्यवस्थित संचालन पूरे समाज की जिम्मेदारी है और वक्ता मंच जैसी संस्थाएं ऐसी गतिविधियों के क्रियान्वयन से हम सबके अंतर्मन को सच्ची खुशियों का उपहार देती है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा जानकारी दी गई है कि इस सेवाभावी कार्यक्रम में संयोजक शुभम साहू, ज्योति शुक्ला, संगीत शुक्ला, डॉ सिंधु शुक्ला, दुष्यंत साहू, चेतन भारती,सिंधु झा, डॉ उदयभान सिंह चौहान, मुकेश टिकरिहा , ममता शर्मा, विनोद कश्यप, श्रद्धा कश्यप सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने स्वयं के एवं अपने परिजनों के जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य प्रमुखों अवसरों को समाज के जरूरतमंद तबकों के मध्य पहुंचकर उत्सवित करने का संकल्प लिया l
Related Posts
EXTRAORDINARILY TALENTED AND AFFECTIONABLE PERSONALITY SHRI SUNIL KUMAR DEPUTY INSPECTOR GENERAL OF POLICE, CRPF OF PATNA, BIHAR
Because of his effective supervision, involvement and guidance both Elections were passed off successfully without any single incident and normalcy…
बिहार और यूपी वालों के लिए छठ-दिवाली पर चलाई जाएंगी ये 8 स्पेशल ट्रेनें
देशों में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है, कल यानी 15 अक्टूबर से नवरात्रि भी शुरू हो गई है,…
शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति की कोचिंग संस्था दृष्टि आईएएस ने की घोषणा:बेसमेंट में मारे गए 3 छात्रों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत के बाद अब UPSC के मशहूर शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति…