विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
सोमवार 23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक रोहतक के विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में संस्कारशाला प्रशिक्षण वर्ग का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। जिसमें समाज से आई महिलाओं को छोटे-छोटे बच्चों को फ्री शिक्षा देने और संस्कार देने का प्रशिक्षण दिया गया। यह महिलाएं अपने-अपने गली मोहल्ले के बच्चों को फ्री शिक्षा और संस्कार देंगी। शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्रानंद जी महाराज एवं स्वामी अनुभूत आनंद जी महाराज के आशीर्वचन से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण देने के लिए सीमा सिंह व मानसिक भार्गव केंद्रीय प्रशिक्षण टोली सदस्य उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में पंद्रह महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है। इस कार्यशाला में संगठन मंत्री राधेश्याम, प्रांत सह सेवा प्रमुख केदारनाथ, प्रांत प्रिंट मीडिया प्रमुख विजय चुग, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत, जिला संगठन मंत्री कमल, जिला अध्यक्ष राजीव मलिक, जिला मंत्री केशव, सह मंत्री कमल, सामाजिक समरसता प्रमुख अमित, सेवा प्रमुख सतीश, सीमा, मैथिली आदि उपस्थित रहे।