दिल्ली पुलिस नॉर्थ एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने सब्जी मंडी इलाके में सट्टा खेलते हुए रैकेट के सरगना समेत 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में बलविंदर उर्फ सोनू सरदार, रिंकू, मनोज, मनमोहन प्रसाद उर्फ बाबू, बजरंग, गगन, नैम, इरफान, प्रकाश, गौरव, अरविंद गौर, हरि प्रसाद, विजय, मुकुल छाबड़ा, निखिल सैनी, इरफ़ान, शत्रुंजय, संजीव, मोहम्मद आरिफ, छत्ता लाल मियां, नवीन, हरजीत सिंह, आशू, विनायक राजाउरा और राजेश है। पुलिस ने इनके पास से दांव का पैसा 6,61,130, और 277 ताश के पत्ते, एक नोटबुक और एक पेन, 26 मोबाइल फोन, एक कैश काउंटिंग मशीन बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फिलहाल पुलिस आगे भी जांच कर रही है कि इन सट्टेबाजों के तार और कहा कहा जुड़े हैं।
Related Posts
ईरानी गैंग पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, दो शातिर गिरफ्तार
मध्य जिला पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नासिर हाफिज खान उर्फ ईरानी उर्फ समीर के…
दिल्ली नगर निगम का संपत्तिकर ‘सुनियो’ योजना 31 मार्च तक बढ़ी
दिल्ली में संपत्तिकर निपटान योजना (सुनियो)’ की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। अब नागरिक 31 मार्च तक इसका लाभ ले…
दिल्ली से एक शातिर सक्रिय ऑटो लिफ्टर/स्नैचर गिरफ्तार,कुल तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
शाहदरा जिला क्षेत्र में हाल ही में हुई स्नैचिंग और मोटर वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए, एएसबी सेल,…