सतर्क गश्त से बड़ी कामयाबी: पटेल नगर पुलिस ने शातिर ऑटो-लिफ्टर को दबोचा, 3 चोरी के वाहन बरामद

नई दिल्ली : मध्य जिले की पटेल नगर थाना पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर रविकांत उर्फ काकू (22 वर्ष), निवासी प्रेम नगर, पटेल नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।


17 जुलाई को हवलदार विनोद, सिपाही हरकेश और अंकित FIR No. 11018/26 के सिलसिले में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक चोरी की स्कूटी बेचने शादिपुर फ्लाईओवर के नीचे आने वाला है। SHO इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व और ACP सुनील कुमार की देखरेख में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ लिया। ZIPNET पर जांच में स्कूटी FIR No. 11018/26 में चोरी की निकली।


सख्त पूछताछ में आरोपी ने दो और चोरी की वारदातें कबूलीं। उसकी निशानदेही पर एक होंडा मोटरसाइकिल (FIR No. 10531/26) और एक TVS Ntorq स्कूटी (FIR No. 11811/26) भी बरामद कर ली गई। इस तरह पटेल नगर थाने के वाहन चोरी के तीन मामले सुलझ गए।


जांच में आरोपी शातिर निकला। वह पहले भी हत्या, लूट और चोरी के मामलों में शामिल रहा है।

डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने टीम की सराहना की है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *