विशेष संवाददाता चिमन लाल
साइबर अपराधी आमजन को भय और लालच दोनो से अपना निशाना बनाकर करते हैं ठगी का काम
रोहतक
जिला रोहतक पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक एवं बचाव हेतु यह अभियान जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत संभावित साइबर खतरों से व्यक्तियों और व्यवसायों को शिक्षित करने, सूचित करने और उनकी सुरक्षा करने के लिए कार्यक्रम तैयार किये गये। थाना पीजीआईएमएस की टीम ने केन्द्रीय विधालय दिल्ली बाईपास व राजकीय सैकंडरी स्कूल गांधी कैम्प मे विधार्थियो को जागरुक किया गया। थाना शिवाजी कॉलोनी की टीम ने एचडी पब्लिक स्कूल बालंद मे एनसीसी कैम्प के छात्रो व थाना आर्य नगर की टीम ने कोचिंग संस्थानो, थाना अर्बन एस्टेट की टीम ने जेपी स्कूल मे छात्रो को साइबर अपराध, महिलाओ के विरुद्ध अपराध, नशे के खिलाफ व सरदार वल्लभभाई पटेल की आने वाली 150 वी जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। जिला पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध पर रोक लगाने व आमजन को साइबर अपराध के तरीको बारे जागरुक किया जा रहा है। पुलिस टीम ने छात्रो को बताया कि साइबर अपराधी एक तरह से सोशल इंजीनियर है जो आमजन को भय और लालच दोनो चीजो से अपना निशाना बनाकर ठगी का काम करते है। साइबर खतरे भेदभाव नहीं करते हैं वे व्यक्तियों और व्यवसायों को समान रूप से प्रभावित करते हैं। अक्टूबर माह में आमजन को एक कदम आगे रहने के लिए खुद को ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं से लैस करना चाहिए।
आमजन को साइबर हैल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 1930 के बारे मे जगरुक करना है। उन्होने कहा कि साइबर अपराध घटित होने के तुरंत बाद जितना जल्दी हो सके 1930 नम्बर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करे। अक्तूबर माह को हरियाणा के सभी जिलो मे साइबर जागरुकता दिवस के रुप मे मनाया जा रहा है।