दिल्ली:फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भोले भले नागरिकों को लुभाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी दिल्ली की बाहरी – उत्तर जिला क साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑनलाइन निवेश घोटाले में शामिल थे, जिसमें ठगों द्वारा शेयर बाजार में उच्च लाभ का लालच देकर पीड़ितों को ठगा गया था। इस कार्रवाई से 11.20 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 13 मई को एनसीआरपी पोर्टल पर एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक ग्रुप के जरिए फर्जी लाभ के स्क्रीनशॉट दिखाकर उन्हें ब्लिंकमैक्स नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने के लिए पैसा लिया गया।
Related Posts
कुल 38 आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों के तबादले
दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेश पर बड़े पैमाने पर आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों के तबादले किए गए हैं कुल 38…
प्रदूषण के खिलाफ़ केजरीवाल सरकार ने पकड़ी रफ़्तार , समर एक्शन प्लान बनाने की तैयारियाँ शुरू
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान की तर्ज पर समर एक्शन प्लान बनाने के लिए…
दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में नगर निगम की पार्किंग में आग, कई वाहन जलकर खाक
बीते शनिवार की रात दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में एक बड़ी घटना घटी, जब नगर निगम की पार्किंग में आग…