केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शाहदरा के एक लाइसेंसिंग निरीक्षक को कथित तौर पर 60,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देविंदर कुमार ने इलाके में एक दुकान की सील खोलने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। अधिकारियों ने बताया कि दुकान मालिक ने सीबीआई से संपर्क किया, जिसने प्रारंभिक सत्यापन किया और कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुमार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दुकान मालिक से कथित तौर पर पैसे ले रहा था।
Related Posts
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की वजह आई सामने
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की वजह अब सामने आ चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया…
दिल्ली पुलिस ने किया ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार,चार मोटरसाइकिल बरामद
दिल्ली पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है. इसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की है.…
दिल्ली में धूल प्रदूषण कम करने के लिए हॉटस्पॉट वाले इलाकों में 60 एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं – गोपाल राय
13 हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग एक्शन प्लान बने हैं और हर हॉटस्पॉट के लिए एक-एक कोऑर्डिनेशन टीम बनाई गई है-…