केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) शाहदरा के एक लाइसेंसिंग निरीक्षक को कथित तौर पर 60,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देविंदर कुमार ने इलाके में एक दुकान की सील खोलने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। अधिकारियों ने बताया कि दुकान मालिक ने सीबीआई से संपर्क किया, जिसने प्रारंभिक सत्यापन किया और कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुमार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह दुकान मालिक से कथित तौर पर पैसे ले रहा था।
Related Posts
दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी,12 लोगों के फंसे होने की आशंका
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे में 12 लोग फंसे हुए…
ई-रिक्शा चार्जिंग और पार्किंग स्टेशन में लगी आग में बीते 18 मई को दो किशोरों की जलकर हुई थी मौत, अब लगेगी लगाम
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पिछले महीने शहर में ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं। ऐसे…
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा पाकिस्तान आईएसआई समर्थित आतंकी-अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ ; 7 मुख्य ऑपरेटिव गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में कई आतंकी घटनाएं टलीं
नई दिल्ली, 16 जून 2026 नर्रा चैतन्य,पुलिस उपायुक्त,स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस के अनुसार , दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/ईस्टर्न रेंज…