14 साल से फरार चल रहे खूंखार अपराधी, यूपी के गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 44 वर्षीय आरोपी गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और साल 2012 से दिल्ली और पंजाब में डकैती व लूट की कई वारदातों में वांछित था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान बदल ली थी और गोंडा के जानकी नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के जरिए 11 अप्रैल को छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन पासी कई सनसनीखेज मामलों का मास्टरमाइंड है। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर घरों में नौकर बनाकर घुसपैठ की, फिर रात में हथियारों के दम पर वारदात को अंजाम दिया और करोड़ों के जेवरात व नकदी लूटी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
Related Posts
झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास के चौथे सोमवार को भगवान शंकर का रूद्राभिषेक
झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास के चौथे सोमवार को भगवान शंकर का रूद्राभिषेक किया गया। आज विषेश रूप से…
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रूट 434 की बसों को भाटी कलां गाँव तक चलाने के दिए निर्देश
इस बस रूट के पुनः शुरू होने से भाटी कलां एवं आसपास के गाँव के निवासी अपने घर के नजदीक…
केजरीवाल सरकार ने दिवंगत कोरोना वॉरियर डॉ प्रेरणा जैन के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि प्रदान की
डॉ प्रेरणा जैन ने मानवता की सेवा करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिए पूरे…