उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बीते सोमवार सुबह मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपी को मार गिराया। मुठभेड़ सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुई। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से 25 हजार का इनामी शहजाद उर्फ निक्की (34) ढेर हो गया। उसके सीने में गोली लगी। ये बदमाश मेरठ के बहसूमा में मोहम्मदपुर शकिस्त का रहने वाला था। उस पर गैंगरेप, छेड़छाड़, पॉक्सो, चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। इसने 7 साल की एक बच्ची से दोस्त के साथ मिलकर रेप किया था।12 अक्टूबर की आधी रात बाद 12.47 बजे शहजाद ने उस रेप पीड़ित बच्ची के घर बहसूमा में जाकर दो फायर किए थे। फायरिंग के 30 घंटे में ही शहजाद एनकाउंटर में मारा गया। यूपी में पिछले आठ घंटे में यह दूसरा और 16 दिन में 7वां एनकाउंटर है, जहां बदमाशों को ढेर कर दिया गया है।
Related Posts
सीएम योगी को धमकी,हिम्मत है तो मेरे घर बुलडोजर चलाकर दिखाएं, बकरे की तरह काट दूंगा’, धमकी देने वाले के विरुद्ध FIR
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले युवक शमीम उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की…
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर 54 प्रतिशत से अधिक मतदान
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे…
ग्रेटर नोएडा के इलाके में हुए निक्की मौत मामले में पति,सास के बाद पुलिस ने फरार जेठ और ससुर को भी किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके में हुए निक्की मौत मामले में पुलिस ने फरार जेठ और ससुर को गिरफ्तार…