उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बीते सोमवार सुबह मुठभेड़ में गैंगरेप के आरोपी को मार गिराया। मुठभेड़ सरुरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के पास हुई। पुलिस से घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से 25 हजार का इनामी शहजाद उर्फ निक्की (34) ढेर हो गया। उसके सीने में गोली लगी। ये बदमाश मेरठ के बहसूमा में मोहम्मदपुर शकिस्त का रहने वाला था। उस पर गैंगरेप, छेड़छाड़, पॉक्सो, चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। इसने 7 साल की एक बच्ची से दोस्त के साथ मिलकर रेप किया था।12 अक्टूबर की आधी रात बाद 12.47 बजे शहजाद ने उस रेप पीड़ित बच्ची के घर बहसूमा में जाकर दो फायर किए थे। फायरिंग के 30 घंटे में ही शहजाद एनकाउंटर में मारा गया। यूपी में पिछले आठ घंटे में यह दूसरा और 16 दिन में 7वां एनकाउंटर है, जहां बदमाशों को ढेर कर दिया गया है।
Related Posts
पुलिसकर्मी युवती को देहव्यापार के लिए एक रात के 3 हजार दिलवा रहा था,ऑडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस इन दिनों खास चर्चाओं में है। अभी हाल ही में करोड़ों रुपए के डकैती कांड…
आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को एक बार फिर कानूनी झटका लगा है.…
बंद कैदी की लुक्सर जेल में संदिग्ध अवस्था में मौत
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के लुक्सर जेल में बंद आजीवन कारावास के सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध अवस्था में…