3 करोड़ की ठगी में परिवार के 3 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 3 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान सत्यनंद यादव (51), उसकी पत्नी (46) और विकास यादव (28) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ EOW थाने में FIR No. 147/25 धारा 406/420/120-B IPC के तहत मामला दर्ज था।

क्या है मामला –
शिकायतकर्ता सुशील कुमार शर्मा सहित अब तक 27 लोगों ने शिकायत दी है। आरोप है कि आरोपियों ने “M/s सत्य फाइनेंशियल कंसल्टेंसी सर्विसेज” नाम से फर्जी फाइनेंशियल फर्म बनाकर लोगों को झांसे में लिया। 20 महीने में पैसा डबल करने और 60 प्रतिशत सालाना ब्याज का लालच देकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़प ली। न मूलधन लौटाया, न ब्याज दिया।

जांच में पता चला कि आरोपी लोगों से लिया गया पैसा अपनी फर्म और निजी खातों में ले रहे थे। शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार होकर ठिकाना बदल रहे थे।

तकनीकी सर्विलांस और लगातार प्रयासों के बाद EOW की टीम ने तीनों को बिहार के पटना के दीघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर दिल्ली लाया गया है।

पुलिस ने NBW भी जारी कराया था और घरों पर नोटिस चस्पा किए थे।

पुलिस की अपील – ज्यादा और निश्चित रिटर्न का वादा करने वाली स्कीमों से सावधान रहें। निवेश से पहले कंपनी और स्कीम की सरकारी/नियामक मान्यता जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *