दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में एक बदमाश भीम जोरा को मुठभेड़ में मार गिराया। नेपाल निवासी भीम जोरा कई मामलों में वांछित था, जिसमें हाल ही में गुरुग्राम में एक भाजपा नेता के घर हुई चोरी की घटना भी शामिल है। इस मामले में उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। जंगपुरा में डॉ. योगेश चंद्र पाल की गलाघोटकर हत्या के मामले में फरार आरोपी भीम बहादुर जोरा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। दिल्ली पुलिस की दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस को संयुक्त टीम की ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में देर रात आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। बता दें कि भीम बहादुर जोरा पर गुजरात, कनार्टक और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
Related Posts
देश की राजधानी दिल्ली अब गैंगस्टरों की राजधानी दिल्ली के नाम से जानी जाती है : सौरभ भारद्वाज
दिल्ली की खस्ता कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार, केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल जिम्मेदार हैं : सौरभ…
Lanka Dahan and Angad’s Foot Scene Staged at Punjabi Bagh Ramleela
By Ashok Kumar Nirbhay / Correspondent New Delhi. In the national capital, the Shri Dharmik Ramleela Committee (Regd.), Punjabi Bagh,…
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने स्मॉग टावर बंद होने पर डीपीसीसी चेयरमैन अश्विनी कुमार को लगाई कड़ी फटकार, इसे सुप्रीम कोर्ट की अवमानना बताया
पर्यावरण मंत्री गोपाल ने प्रमुख सचिव (ई एंड एफ) को 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों का वेतन जारी करने का…