दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में एक बदमाश भीम जोरा को मुठभेड़ में मार गिराया। नेपाल निवासी भीम जोरा कई मामलों में वांछित था, जिसमें हाल ही में गुरुग्राम में एक भाजपा नेता के घर हुई चोरी की घटना भी शामिल है। इस मामले में उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। जंगपुरा में डॉ. योगेश चंद्र पाल की गलाघोटकर हत्या के मामले में फरार आरोपी भीम बहादुर जोरा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। दिल्ली पुलिस की दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस को संयुक्त टीम की ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में देर रात आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। बता दें कि भीम बहादुर जोरा पर गुजरात, कनार्टक और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
Related Posts
दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू मारकर हत्या
दिल्ली के तिहाड़ जेल में शुक्रवार को गैंगवार हो गई. इसमें दिल्ली का दिल्ली का दाऊद कहा जाने वाला टॉप…
शिक्षकों के सम्मान समारोह में सीएम केजरीवाल ने कहा, हमारा सपना है कि देश की शिक्षा व्यवस्था इतनी बेहतरीन कर दें कि दुनिया भर के बच्चे भारत पढ़ने आए
प्राइवेट स्कूल भी बिजनेस ब्लॉस्टर्स प्रोग्राम शुरू करके देखें, ये बच्चों को नौकरी की बजाय बिजनेस के लिए प्रेरित करता…
रोहिणी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार11 हाई-एंड चोरी की कारें, 50 इलेक्ट्रॉनिक की-प्रोग्रामिंग डिवाइस बरामद
नई दिल्ली, 07 जुलाई 2026 रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने हाई-एंड गाड़ियों की चोरी करने वाले एक…