दिल्ली:फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भोले भले नागरिकों को लुभाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी दिल्ली की बाहरी – उत्तर जिला क साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑनलाइन निवेश घोटाले में शामिल थे, जिसमें ठगों द्वारा शेयर बाजार में उच्च लाभ का लालच देकर पीड़ितों को ठगा गया था। इस कार्रवाई से 11.20 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 13 मई को एनसीआरपी पोर्टल पर एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक ग्रुप के जरिए फर्जी लाभ के स्क्रीनशॉट दिखाकर उन्हें ब्लिंकमैक्स नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने के लिए पैसा लिया गया।
Related Posts
केजरीवाल सरकार ने समर एक्शन प्लान के लिए बनाईं नोडल एजेंसियां, 20 अप्रैल तक विस्तृत कार्ययोजना सौंपने के निर्देश
गर्मी के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 16 फोकस प्वाइंट पर आधारित समर एक्शन…
1.75 करोड़ की ठगी का मुख्य साजिशकर्ता 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच, NR-1, प्रशांत विहार की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी…
दिल्ली:बेगमपुर पुलिस ने 2 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार
रोहिणी जिले के थाना बेगमपुर पुलिस ने हत्या के मामले को महज दो घंटे में सुलझाते हुए तीन आरोपियों को…