दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में एक बदमाश भीम जोरा को मुठभेड़ में मार गिराया। नेपाल निवासी भीम जोरा कई मामलों में वांछित था, जिसमें हाल ही में गुरुग्राम में एक भाजपा नेता के घर हुई चोरी की घटना भी शामिल है। इस मामले में उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। जंगपुरा में डॉ. योगेश चंद्र पाल की गलाघोटकर हत्या के मामले में फरार आरोपी भीम बहादुर जोरा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। दिल्ली पुलिस की दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस और गुरुग्राम पुलिस को संयुक्त टीम की ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में देर रात आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। बता दें कि भीम बहादुर जोरा पर गुजरात, कनार्टक और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
Related Posts
पानी की बर्बादी पर अब दिल्ली में लगेगा 2000/- रुपए का जुर्माना
पानी की बर्बादी पर अब राजधानी दिल्ली में लगेगा दो हजार रूपए का जुर्माना।इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा…
दिल्ली के बाहरी जिले के एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल की संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई!
बंद कंटेनर (ट्रॉली) से चल रहे अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़। दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत किंगपिन समेत…
14 साल से फरार खूंखार अपराधी,यूपी का गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी गिरफ्तार
14 साल से फरार चल रहे खूंखार अपराधी, यूपी के गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी को गिरफ्तार कर लिया…