16 महीने से फरार ट्रक लूट की वारदात का वांछित 5000 रु का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

रोहतक

रोहतक पुलिस ने महम खरकडा बाईपास के पास अज्ञात युवको द्वारा ट्रक लूट की वारदात में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है। प्रभारी थाना महम उप.नि. सुभाष ने बताया कि दिनांक 05.06.2024 को जिला राजस्थान निवासी झूथा राम की शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 235/2024 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 04.06.2024 को सुबह के समय झूथा राम हिसार से ट्रक मे लोहे के पाइप भरकर जयपुर के लिये रवाना हुआ। झूथा राम ने महम मे खरकडा बाईपास के पास ढाबे पर ट्रक खडा कर दिया। खाना खाने के बाद झूथा राम ट्रक मे चढा तो तीन अज्ञात युवको ने उसे दबोच लिया। झूथा राम के हाथ पैर बांधकर व मुंह बांधकर ट्रक मे पीछली सीट पर डालकर ट्रक भगा लिया। रात करीब 8 बजे युवको ने झूथा राम को लोहारु के पास गांव शेरला मे फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गये। दौराने जांच दिनांक 08.06.2024 को वारदात में लूटा गया ट्रक गांव थूराना जिला हिसार में लावारिस हालत में मिला जिसमें लोहे के पाइप चोरी थे। वारदात मे शामिल रहे आरोपी सोनू उर्फ गोली निवासी बडाला जिला हिसार को जून 2024 में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने वारदात में लूटा गया लोहा पाईप श्रीभगवान निवासी अकबरपुर जिला हिसार को बेचा था। श्रीभगवान कबाड़ी का काम करता है। आरोपी श्रीभगवान को मामलें में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सोनू उर्फ गोली ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। ट्रक छीनने के बाद आरोपियो ने ट्रक चालक को शेरला गांव में फैंक दिया था। उसके बाद सुरेन्द्र उर्फ नहनु निवासी बडाला जिला हिसार की गाड़ी में लोहा पाईप को डाल दिया तथा ट्रक के टायर बदल कर ट्रक को लावारिस हालत में गांव थूराना जिला हिसार में छोडकर फरार हो गए। पी.ओ. स्टाफ प्रभारी पी/एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र करीब 16 माह से उक्त मामलें में फरार चल रहा था। आरोपी पर जिला पुलिस द्वारा पांच हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया। दिनांक 08.10.2025 को पी.ओ. स्टाफ व थाना महम की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सुरेन्द्र उर्फ नहनु निवासी बडाला जिला हिसार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पुछताछ की जा रही है। वारदात में फरार चल रहे अन्य आरोपियो को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *