घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बहादुरगढ़

बीते दिनों लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक मकान में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए निरीक्षक प्रमजीत कुमार ने बताया कि राजू निवासी बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि 9/ 10 तारीख की मध्य रात्रि को वे घर पर सो रहे थे। तभी किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। उसके पिताजी ने दरवाजा खोला तो तीन नौजवान लड़के घर के अंदर घुस आए। जबरदस्ती उसे ले जाने लगे तभी घर वालों ने उसे छूटाने की कोशिश की तो युवको ने अपने हाथ में लिए हुए पिस्टल से उस पर गोली चला दी। वह उनसे छुडाकर मौके से फरार हो गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल निवासी रिसालु जिला पानीपत, अंकित निवासी भाल्ली, साहिल निवासी नाहरी जिला सोनीपत, रोहित निवासी जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़, राहुल निवासी डिगना जिला जींद और मनीष निवासी दुर्गा कॉलोनी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग डंडा और गाड़ी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी कमल निवासी रिसालू को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । अन्य पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *