विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक,
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 25 से 27 अक्तूबर तक जिला में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि महामहिम राज्यपाल 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे रोहतक पहुंचेंगे, जिसके उपरांत वे गांव खरावड़ स्थित राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों तथा स्टाफ सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इसके उपरांत प्रो. असीम कुमार घोष सायं 4 बजे जिला नागरिक अस्पताल का दौरा करेंगे, जिसके उपरांत वे स्थानीय पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान में पहुंचकर फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 26 अक्तूबर को दोपहर बाद 3:45 मिनट पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे तथा फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। महामहिम राज्यपाल 27 अक्तूबर को प्रातः: 10:45 बजे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के स्थानीय सेक्टर 2-3 स्थित राजकीय मिडल स्कूल निपुण वाटिका में पहुंचकर अभिभावकों तथा फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इसके उपरांत प्रो. असीम कुमार घोष दोपहर 12 बजे महाराजा अग्रसेन ऑडिटोरियम सोसायटी में वैश्य शिक्षण संस्था के स्वागत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।