प्रधानमंत्री सूर्या घर – मुफ़्त बिजली योजना को लेकर गांव जहाजगढ़ में जागरूकता शिविर आयोजित

विशेष संवाददाता चिमन लाल

बिजली निगम की योजनाओं का लाभ उठाएं उपभोक्ता : एक्सईएन

बेरी, (झज्जर)

गांव जहाजगढ़ में बुधवार को उत्तर हरियाणा बिजली निगम द्वारा प्रधानमंत्री सूर्या घर – मुफ़्त बिजली योजना को लेकर बिजली निगम के एक्सईएन प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिजली निगम के एक्सईएन प्रदीप कुमार ने बताया कि जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य बिजली निगम की योजनाओं के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए लाभ प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर अपनाने के वित्तीय लाभ, पीएमएसजीएमबीवाई के तहत आवेदन करने की विस्तृत प्रक्रिया और यूएचबीवीएन से पूर्ण सहायता, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध सब्सिडी प्रावधान, ऋण सुविधा सहायता के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शिविर में 50 उपभोक्ताओं ने पीएमएसजीएमबीवाई के तहत रूफटॉप सोलर का विकल्प चुना। इस दौरान एसडीओ सुनील कुमार, सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह यादव,बैंक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *