विशेष संवाददाता चिमन लाल
बहादुरगढ़
वर्ष 2023 बैच के आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच ने बहादुरगढ़ के एसडीएम का पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने उपरांत आईएएस अभिनव सिवाच ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की लोक हितैषी नीतियों का आमजन को त्वरित लाभ मिले , यह उनका प्रयास रहेगा। उल्लेखनीय है कि अभिनव सिवाच इससे पहले कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जारी तबादला सूची में आईएएस अभिनव सिवाच को पिहोवा से एसडीएम बहादुरगढ़ स्थान्तरित किया गया है। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि बहादुरगढ़ देश की राजधानी से सटा हुआ बडा शहर है। इसे गेट वे ऑफ हरियाणा भी कहा जाता है। प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक शहर है और देश का सबसे बड़ा फुटवीयर पार्क स्थापित है। उन्होनें कहा कि उपमंडल प्रशासन शहर की गरिमा के अनुसार और बेहतर करने का प्रयास करेगा।
उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्हे पूरी उम्मीद है कि उपमंडल में तैनात अधिकारी जन सेवा की भावना से कार्य करेंगे और अच्छे परिणाम देंगे। उनका प्रयास रहेगा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए सरकार और जिला प्रशासन और सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।