विशेष संवाददाता चिमन लाल
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे बैठक की अध्यक्षता
झज्जर,
जिले में नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र एवं स्थायी निपटान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आज (29 दिसंबर, सोमवार) को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर बाद दो बजे आरंभ होगी, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीटीएम नमिता कुमारी ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित सूचीबद्ध कुल 17 परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक परिवाद पर आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीटीएम ने कहा कि लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच हैं, जो शासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की भावना को सुदृढ़ करती हैं।