सडक सुरक्षा प्रतियोगिता 2025-26 की जिला स्तरीय परीक्षा आयोजित

विशेष संवाददाता चिमन लाल

लेवल-1 मे मॉडल स्कूल अम्बेडकर चौक, लेवल-2 मे मॉडल स्कूल, सेक्टर-4 रोहतक, लेवल-3 पठानिया पब्लिक स्कूल, रोहतक व लेवल-4 में वैश्य कॉलेज रोहतक के छात्र रहे विजेता

रोहतक

हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित की जा रही सडक सुरक्षा प्रतियोगिता 2025-2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई है। सडक सुरक्षा प्रतियोगिता आईडीटीआर सेंटर मे आयोजित की गई। प्रतियोगिता में चारो लेवल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रवि खुंडिया, आरटीओ विरेन्द्र ढुल, प्रभारी यातायात पशिचम निरीक्षक जसबीर, स.उप.नि. राजेश, मॉडल पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल अरुण तनेजा व पठानिया ग्लोबल स्कूल डायरेक्टर अंशुल पठानिया मौजूद रहे। उप पुलिस अधीक्षक ने विजेता छात्रो को बधाई दी तथा सर्टिफिकेट प्रदान की है। इसके अलावा प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले पदाधिकारियो को भी सम्मानित किया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक श्री रवि खुंडिया ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा हमे यातायात नियमों के बारे में पूर्ण जानकारी होनी बहुत जरुरी है। हमें यातायात नियमों का नियमित रुप से पालन करना चाहिए। हरियाणा पुलिस द्वारा लगातार प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा पीढी को यातायात नियमों बारे जागरुक किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के दिशा-निर्देश के तहत जिला स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई जिसमें लेवल-1, लेवल-2, लेवल-3 व लेवल-4 के विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में 09 सरकारी/प्राईवेट स्कूलों/कॉलेजों के 306 छात्र/छात्राओं ने हिस्सा लिया है। लेवल-1 मे छात्र ध्रुव, हार्दिक व हर्ष की टीम मॉडल स्कूल अम्बेडकर चौक, लेवल-2 मे गार्गी, तनमय, यशिका की टीम मॉडल स्कूल, सेक्टर-4, रोहतक, लेवल-3 मे धुर्व, लक्षिता, रितेश की टीम पठानिया पब्लिक स्कूल रोहतक व लेवल-4 में जतिन, लक्ष्य व दीपांशु की टीम वैश्य कॉलेज रोहतक के छात्र विजेता रहे है। प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र/छात्राये रेंज स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता मे हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *