पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 15.सितम्बर 2026 को थाना के.एन.के. मार्ग में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि सेक्टर-16, रोहिणी में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता से मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी दिनांक 15.सितंबर 2026 को पड़ोस की दुकान पर वाशिंग बार खरीदने गई थी, जहां पड़ोसी दुकानदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
शिकायतकर्ता के बयान पर थाना के.एन.के. मार्ग में मु.अ.सं. 322/26 धारा 75/76/65(2)/351(2) BNS व 6 POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पुत्र करतार, निवासी सेक्टर-17, रोहिणी, उम्र- 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।