1.75 करोड़ की ठगी का मुख्य साजिशकर्ता 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच, NR-1, प्रशांत विहार की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद भारद्वाज उर्फ राहुल उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। आरोपी पर तीस हजारी कोर्ट ने उद्घोषणा भी जारी की थी।

पुलिस के अनुसार, मामला थाना रन्हौला में दर्ज FIR No. 730/2025 के तहत दर्ज है। शिकायतकर्ता कैलाश नारायण तिहाड़ जेल से सीनियर फार्मासिस्ट के पद से रिटायर हुए थे। आरोपी विनोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में निवेश का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 6 प्लॉट बेच दिए और रिटायरमेंट की पूरी रकम करीब 1.75 करोड़ रुपये हड़प कर फरार हो गया।

12.05.2026 को कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 84 के तहत उद्घोषणा जारी की थी, जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने सभी आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था


ACP अशोक शर्मा के निर्देशन और इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में SI राहुल, SI निरंजन सिंह, ASI प्रदीप और HC विक्रांत की टीम गठित की गई। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर 13/14 सितंबर की रात द्वारका सेक्टर-5 की एक सोसाइटी से आरोपी को दबोचा गया।


आरोपी आदतन अपराधी है। इस मामले के अलावा वह 4 अन्य संगीन मामलों में भी शामिल रहा है, जिनमें NDPS एक्ट और छेड़छाड़ के मामले शामिल हैं। आरोपी 5वीं तक पढ़ा है और पेशे से पुताई का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *