रोहतक पुलिस के 07 पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त

विशेष संवाददाता चिमन लाल

पुलिस लाईन में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

रोहतक

रोहतक पुलिस में कार्यरत 07 पुलिस अधिकारी आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया ने पुलिस लाईन में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्त हुए निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, हॉनरेरी निरीक्षक सतीश, हॉनरेरी निरीक्षक नरेश, हॉनरेरी निरीक्षक देवेन्द्र, हॉनरेरी निरीक्षक जोगिन्द्र, उप.नि. पवन व उप.नि. सुरेश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है।
उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है। पुलिस विभाग की नौकरी कठिन नौकरियों मे से एक है। जवान के साथ-2 परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है। पुलिस विभाग में सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पुलिस विभाग में भी सहयोग देते रहे। गांव छारा जिला झज्जर निवासी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने पुलिस विभाग में 33 साल, गांव लोवा कलान जिला झज्जर निवासी हॉनरेरी निरीक्षक सतीश ने 37 साल, गांव दाहकोरा जिला रोहतक निवासी हॉनरेरी निरीक्षक नरेश ने 37 साल, नंगल कलान जिला सोनीपत निवासी हॉनरेरी निरीक्षक देवेन्द्र ने 37 साल, जिला सोनीपत निवासी हॉनरेरी निरीक्षक जोगिन्द्र ने 36 साल, गिरावर निवासी उप.नि. पवन कुमार ने 36 साल व गांव पुठ्ठी जिला हिसार निवासी उप.नि. सुरेश कुमार ने 34 साल से ज्यादा पुलिस विभाग में कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *