विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक,
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने 14 जनवरी को 10वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस समारोह में 11 पूर्व सैनिकों को वीरता पदकों से सम्मानित किया गया। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वीरता पदकों से अनु दहिया पत्नी स्वर्गीय मेजर राजीव दहिया शौर्य चक्र एवं सेना मेडल, धन कौर पत्नी स्वर्गीय मेजर के एस बुधवार सेना मेडल, संतोष पत्नी स्वर्गीय नायक रणधीर सिंह सेना मेडल, ब्रिगेडियर हरबीर सिंह सेना मेडल, ओ फ्लाइंग ऑफिसर महावीर सिंह पिता कर्नल परवीन कुमार वीर चक्र मेंशन इन डिस्पैच, बिग्रेडियर जे.एस. बुधवार सेना मेडल, हवलदार धर्मवीर सेना मेडल, मानद कप्तान रमेश कुमार सेना मेडल, हवलदार दिलबाग सिंह सेना मेडल, हवलदार ओम प्रकाश सेना मेडल एवं नायक जगबीर सिंह सेना मेडल से सम्मानित किए गए।