विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद हुये है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि स.उप.नि. अश्वनी के नेतृत्व मे पुलिस टीम कलानौर बाईपास मोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये जिंदराण चौक कलानौर बाईपास के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अजय निवासी जिंदराण के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 02 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना कलानौर मे अभियोग संख्या 19/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।