विशेष संवाददाता चिमन लाल
रोहतक
रोहतक पुलिस ने जॉब देने के नाम पर हुई 90 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी थाना सदर निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि चमारिया निवासी प्रवीण की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। मामले की जांच मुख्य सिपाही जगजीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 19.01.2026 को आरोपी राहुल पुत्र इन्द्रपाल निवासी वाजीदपुर, बागपत, उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।