रोहतक
रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से 150 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज ने बताया कि स.उप.नि राजेश के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम शहर रोहतक एरिया मे गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना गौड कॉलेज के सामने से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान आकाश पुत्र सतपाल निवासी पाडा मौहल्ला के रुप मे हुई। युवक के पास से 150 ग्राम चरस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 29/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।