पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक कार में तीन लोगों के शव मिलने के मामले में तांत्रिक कमरुद्दीन गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। बता दे बीते 8 फरवरी को पीरागढ़ी इलाके में फ्लाईओवर पर एक कार में तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये मामला हत्या का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां देखा कि एक कार में दो मेल और एक फीमेल की लाश थी. इसके बाद से दिल्ली मामले की जांच में जुटी थी।

दरअसल, पीरागढ़ी इलाके में गाड़ी से बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लाश मिली थीं. दिल्ली पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही थी. पुलिस के मुताबिक ये मामला हत्या का है.इस मामले में पुलिस ने कमरुद्दीन नाम के ढोंगी को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच शुरू की गई तो पुलिस को एक लीड मिली तो लोनी इलाके के एक बाबा तक पहुंचे. आगे की जांच में पता चला कि पैसों के लालच में लोग इस बाबा के पास आते है. ये बाबा पैसे दोगुने करने का दावा करता है।

पुलिस को 8 फरवरी को एक पीसीआर कॉल से सूचना मिली थी कि पीरागढ़ी इलाके में फ्लाईओवर पर एक गाड़ी में तीन लोगों की लाश पड़ी हैं. मौके पर पहुंच कर देखा गया दो मेल और एक फीमेल की लाश कार के अंदर थी. मामले की जांच शुरू की गई तो एक लीड मिली जिससे लोनी इलाके के एक बाबा तक पहुंचे. जांच में पता चला कि पैसों के लालच में लोग इस बाबा के पास आते है. बाबा पैसे दोगुने करने का दावा करता है. मृतक लक्ष्मी इस बाबा के संपर्क में रहती थी जो अपने पति को ठीक करवाने के लिए 3-4 महीने पहले गई थी. जहां बाबा ने उसको पैसा शाल से निकाल कर चमत्कार दिखाया था।

कार में जिन लोगों के शव मिले थे वो लोग भी पैसे लेकर उसी चमत्कार के लिए बाबा के पास गए थे. उस दिन उसने गाड़ी में बैठकर इन्हें कुछ मिलाकर दिया और मौका देखकर गाड़ी से उतर गया. आरोपी बाबा( मौलाना) के ऊपर पहले से ऐसे कही मामले है.लेकिन सबूतों के अभाव में पहले कई बार छूट चुका है. 2014 में इसके ऊपर पहला मुकद्दमा हुआ था. मृतकों के पास भी 2 लाख रुपए थे जो वो लेकर गए थे. तांत्रिक बाबा ने पीरागढ़ी में तीन हत्या समेत 6 कत्ल की बात कबूल की है।

पीरागढ़ी में जिन तीन लोगों की हत्या हुई ,उनमें एक रणधीर जो दिल्ली के बापरोला गांव का रहने वाला था,वो करीब 200 करोड़ की संपत्ति का मालिक था. उसके पास 18 से 20 लाख महीने का किराया आता है, फिर भी वो धनवर्षा के चक्कर में 2 लाख रुपए लेकर बाबा के पास गया. बाबा हत्या करने के बाद 2 लाख रुपए लेकर भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *