झज्जर के गांव डीघल में युवक की गोली मारकर हत्या

झज्जर जिले के गांव डीघल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो फाइनेंस का काम करता था।जानकारी के अनुसार, हमलावर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई. गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मामले को लेकर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डीघल गांव में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने एक युवक पर फायरिंग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *