दिल्ली के रोहिणी इलाके में करीब आधा दर्जन झुग्गियो में लगी भीषण आग, देर रात लगी इस भयानक आग में जलकर 3 लोगो की दर्दनाक मौत मरने वालो में 3 लोगो के एक पूरे परिवार की जलकर मौत, मरमे वालो में पति पत्नी और 2 साल की बच्ची शामिल, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद पाया आग और काबू, करीब 400 गज के प्लाट में रखा था प्लास्टिक कबाड़, उसी में बनी थी कई झुग्गियां, सकरी गली में होने की वजह से दमकल की बड़ी गाड़ियाँ नहीं पहुँच सकी मोके पर, आग लगने के कारणों का पता नहीं जाँच जारी….
दिल्ली के रोहिणी जिला अंतर्गत बुध विहार थाना क्षेत्र के मांगेराम पार्क इलाके में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट में आग लगी, वहां करीब 5-6 परिवार रहते थे, जिनमे करीब 18 से 20 लोग थे, जो कबाड़ा बीनने का काम करते हैं। देर रात अचानक लगी आग ने पूरे प्लॉट में रल्हे प्लास्टिक और रद्दी कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे झुग्गियों में रखा सारा घर का सारा सामान जैसे बेड कूलर, फ्रिज आदि जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगो (माता पिता और 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। और ये मृतक परिवार बाहर नहीं निकल पाया….वहीं मृतक के रिश्तेदारों का आरोप हैँ कि आग लगाई गई है जिस कारण इतना बड़ा हादसा हो गया।