दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही हैं। दुर्घटना कितनी भयावह थी, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आग लगने से जिंदा जले लोगों के शव कंकाल बन चुके हैं। उनकी पहचान नहीं हो रही है। ऐसे में अब DNA जांच से ही उनकी पहचान संभव है।
हादसा तड़के 3 बजे के आसपास हुआ। लोग अपने घरों में आराम से सो रहे थे। जानकारी के अनुसार तभी अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से AC में ब्लास्ट हुआ। आग देखते ही देखते तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैलन लगी। लोगों को बाहर निकलने का भी समय नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार, दमकल विभाग को सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने का कारण एसी (AC) में हुआ धमाका बताया जा रहा है। स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि लगभग 12-15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन कुछ लोग अभी भी लापता हैं। दमकल की 10 से अधिक गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम आए सामने
1. अरविंद, छोटे लाल के बेटे; उम्र 60 साल
2. अनीता जैन, अरविंद जैन की पत्नी; उम्र 58 साल
3. निशांत जैन, अरविंद जैन के बेटे; उम्र 35 साल
4. आंचल जैन, निशांक जैन की पत्नी; उम्र 33 साल
5. मास्टर आकाश जैन, निशांक जैन के बेटे; उम्र 1.5 साल 6.शिखा जैन, नवीन की पत्नी; उम्र 45 साल 7.पति – नितिन जैन; उम्र 50 साल
8. पत्नी – शैले जैन; उम्र 48 साल
9. बेटा – सम्यक जैन; उम्र 25 साल