राजधानी दिल्ली के महरौली में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के महरौली इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7:45 बजे दमकल विभाग को इमारत गिरने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची टीमों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और अब तक 4 से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल राहत और बचाव दल मलबे में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, क्योंकि अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और सभी एजेंसियां मिलकर तेजी से राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *