NDR क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, शाहबाद डेयरी हत्या मामले का फरार आरोपी रोहिणी से दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस नॉर्थ-डिस्ट्रिक्ट रेंज की क्राइम ब्रांच ने शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही गैर-जमानती वारंट जारी था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मैनुअल और तकनीकी निगरानी दोनों को साथ चलाते हुए पुख्ता खुफिया इनपुट जुटाए। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे रोहिणी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरे अभियान की कमान इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने संभाली। अभियान को एसीपी उमेश बर्थवाल के मार्गदर्शन और डीसीपी श्री हर्ष इंदौरा के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *