दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई – 1.279 किलो चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-II) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को 1.279 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर शाम करीब 06:45 बजे टीम ने द्वारका सेक्टर-25 स्थित यशोभूमि गेट नंबर-10, डाबड़ी-गुरुग्राम मार्ग पर एक सफेद टाटा टियागो कार (HR31V 63XX) में सवार तीन लोगों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नवदीप गोयत उर्फ छोटू (31 वर्ष) 2. बंटी उर्फ बांती (34 वर्ष) 3. संदीप (30 वर्ष) – तीनों निवासी जिला जींद, हरियाणा
    पूछताछ में पता चला कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के मलाणा/जरी से चरस लाकर दिल्ली-NCR में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

इस संबंध में थाना क्राइम ब्रांच में FIR No. 253/26, धारा 20(b)(ii)(C)/25 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टीम: यह कार्रवाई ACP गिरीश कौशिक के निर्देशन में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में SI सतेंदर दहिया, योगेश दहिया सहित पूरी टीम ने अंजाम दी।

मुख्य आरोपी नवदीप गोयत कुख्यात अपराधी है, जिस पर हत्या, डकैती, लूट समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *