वर्षों से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस एंटी-नारकोटिक्स सेल को मिली बड़ी सफलता

नई दिल्ली: सेंट्रल जिले में घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक बड़े फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, आरोपी दीपक (35 वर्ष), निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली को 20 जुलाई 2026 को आदर्श नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से न्यायिक कार्यवाही से बच रहा था।

जांच में पता चला कि आरोपी सरोजिनी नगर थाने के FIR No. 216/2017, धारा 323/341/452/509/34 IPC के मामले में वांछित था। माननीय न्यायालय श्री वैभव कुमार, MM-05/PHC, नई दिल्ली द्वारा 04/09/2023 को इसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।


ACP Ops पदम सिंह राणा के निर्देशन और इंस्पेक्टर राहुल अधिकारी, प्रभारी एंटी-नारकोटिक्स सेल की देखरेख में HC अनुज, HC धर्मेंद्र और W/Ct हिमांशी की टीम गठित की गई थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आदर्श नगर में मौजूद है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा गया।

आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *