नॉर्थ-ईस्ट जिला में हत्या के प्रयास का मामला सुलझा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026

हर्ष विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को महज दो घंटे में सुलझाते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

18 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे सबोली खड्डा पार्ट-2, गली नंबर-01, गुल्लू का मंदिर के पास धारदार हथियार से हमले की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल को उसका दोस्त पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुका था।

घायल की पहचान एमसीडी कर्मचारी आशीष (34) के रूप में हुई। आशीष ने बताया कि वह अपने सहकर्मी सोनू सागर के साथ बैठा था, तभी प्रताप सिंह के साथ 3500 रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रताप सिंह ने अपने बेटे राहुल को एमसीडी में नौकरी लगवाने के लिए सोनू सागर को पैसे दिए थे। पैसे वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया और प्रताप सिंह के बेटे आशीष (26) और एक अन्य ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इस संबंध में थाना हर्ष विहार में FIR No. 320/2026, धारा 109(1)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसीपी नंद नगरी गौरव कुमार त्रिपाठी, IPS के निर्देशन में SHO हर्ष विहार इंस्पेक्टर तेज दत्त गौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. प्रताप सिंह (54 वर्ष), निवासी गली नंबर-1, सबोली खड्डा पार्ट-2 2. आशीष (26 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह
    दोनों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *