नारायणा में आयुर्वेदिक दवा कार्यालय में चोरी का 72 घंटे में खुलासा, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। पश्चिम जिले के नारायणा थाना पुलिस ने रात में हुई चोरी की वारदात का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए दोनों लैपटॉप बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को आशिष निवासी नारायणा की शिकायत पर FIR No. 80087999/2026 U/s 305/331(4)/317(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि उनका CB-202A, रिंग रोड, नारायणा में आयुर्वेदिक दवाओं का कार्यालय है। 12 अक्टूबर को शाम 7 बजे कार्यालय बंद किया था, अगली सुबह ताला टूटा मिला और दो Dell लैपटॉप गायब थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में HC सुनील, HC पवन, HC परमोद, HC दलीप और HC संजीव सिंधु की टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर पूछताछ की।

HC सुनील द्वारा जुटाई गई खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी गणेश (21) निवासी कीर्ति नगर को PWD पार्क, रिंग रोड, नारायणा के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर दोनों चोरी के लैपटॉप बरामद हो गए।

बरामदगी: चोरी गए दो लैपटॉप।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *