दिल्ली में बाहरी जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 हत्या के वांछित समेत 6 भगोड़े गिरफ्तार

नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 6 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुंडका थाने के हत्या के मामले में वांछित 2 आरोपी भी शामिल हैं।

विक्रम सिंह डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर सेल और थाना रानी बाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 6 भगोड़े दिल्ली-एनसीआर में छिपे हुए हैं। सूचना पर एएसआई रणवीर, प्रदीप रोहिल्ला, हैड कांस्टेबल प्रदीप रोहिल्ला और थाना रानी बाग से एएसआई पवन व हैड कांस्टेबल अमित की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सभी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज शर्मा, सूर्यांश, लक्ष्य उर्फ जॉनी, हलीम खान, दीपक चड्ढा और सुंदर खान के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि सभी को माननीय न्यायालय ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। इनमें सूर्यांश और लक्ष्य उर्फ जॉनी थाना मुंडका के FIR No. 114/2026 में हत्या के मामले में वांछित थे। वहीं गिरफ्तार आरोपी दीपक चड्ढा शातिर बदमाश है, जो पहले से चोरी, वाहन चोरी व आबकारी अधिनियम के 70 से अधिक मामलों में शामिल रहा है और थाना नेताजी सुभाष पैलेस का बीसी है।

सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *