आनंद विहार रेलवे स्टेशन: चोरी के 4 मामले सुलझे, 2 चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली – रेलवे पुलिस ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस उपायुक्त, रेलवे कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना आनंद विहार रेलवे स्टेशन की टीम ने 4 चोरी के मामलों को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 1 एप्पल आई-पैड और 1 कैनन कैमरा बरामद हुआ है।

कैसे पकड़े गए आरोपी:
17.10.2026 को SHO इंस्पेक्टर जगदीश राय के नेतृत्व में SI भ्रम पाल, HC प्रदीप, HC दीपक नेगी, कांस्टेबल सुभाष जाखड़, पवन और RPF स्टाफ ने रीवा जाने वाली ट्रेन में लैपटॉप चोरी की जांच शुरू की। CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी दिलशाद उर्फ दिलकश (23) पुत्र आरिफ, निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके पास से 1 एप्पल लैपटॉप और 1 कैनन कैमरा बरामद हुआ।

उसकी निशानदेही पर उसके साथी अनीश (19) पुत्र इकराम, निवासी ख्याला, तिलक नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 डेल लैपटॉप और 1 एप्पल आई-पैड बरामद हुआ। दोनों आरोपी मूल रूप से अररिया, बिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि इनसे 4 ई-एफआईआर का खुलासा हुआ है, जिनमें धारा 303(2)/317(2) BNS के तहत मामले दर्ज थे। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *