नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने आज पुलिस मुख्यालय से दिल्ली पुलिस की मोटरसाइकिल टुकड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के समन्वय से “Say No to Drugs – नशे को ना कहें” थीम पर आयोजित की जा रही है।
इस राष्ट्रव्यापी बाइक रैली को 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक से केंद्रीय गृह मंत्री औपचारिक रूप से रवाना करेंगे। उत्तरी क्षेत्र के राज्यों और CAPFs की टुकड़ियां करीब 1300 किमी का सफर तय कर 25 अक्टूबर को एकता नगर (केवडिया), गुजरात पहुंचेंगी। रास्ते में जयपुर, अजमेर, उदयपुर और गांधीनगर में रात्रि विश्राम होगा।
रैली के दौरान जवान स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाएंगे। मुख्य राष्ट्रीय समारोह 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नगर में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा।
दिल्ली पुलिस की टुकड़ी में 5 मुख्य और 3 रिजर्व सहित 8 राइडर शामिल हैं।