नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। आउटर नॉर्थ जिले की नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात को 24 घंटे के भीतर सुलझा दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए 13,400 रुपये नकद और शिव-पार्वती परिवार की पीतल की मूर्ति बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 16/17 अक्टूबर की रात सेक्टर-5, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवम अग्रवाल की फैक्ट्री में मुख्य गेट का कुंडा तोड़कर चोरी की गई थी। शिकायत पर थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में FIR No. 80088707/26 धारा 305/331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
Addl. DCP-I/OND लोकेश्वरन आर. के मार्गदर्शन, ACP नरेला राकेश कुमार की देखरेख में SHO मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर 17 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- विजय बैठा (28) निवासी जे.जे. कॉलोनी, बवाना – 03 पुराने मामले में शामिल
- . मो. इसराइल (19) निवासी जे.जे. कॉलोनी, बवाना
- साहिल उर्फ बतला (22) निवासी जे.जे. कॉलोनी, बवाना
पूछताछ में आरोपियों ने अन्य चोरी की वारदातों में शामिल होने का खुलासा किया है, जिसके बाद दो लैपटॉप – Dell Vostro और Sony Vaio भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से 3 चाकू, हैक्सॉ ब्लेड, कटर, टेस्टर, टॉर्च व अन्य औजार भी बरामद किए हैं। आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच जारी है।