दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी – गोल्डी बराड़-लिपिन नेहरा गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जुलाई 2026

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-गैंगस्टर स्क्वाड (AGS) ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़-लिपिन नेहरा गैंग के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रंदीप उर्फ रिंकू (36), निवासी झज्जर और हितेश कुमार (23), निवासी रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई को UER-II, ताजपुर, द्वारका के पास ट्रैप लगाकर टोयोटा हाइलक्स गाड़ी में सवार दोनों बदमाशों को दबोचा गया। तलाशी में 6 अत्याधुनिक पिस्टल (2 सिंगल शॉट समेत) और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

जांच में खुलासा हुआ है कि कनाडा में बैठा गैंगस्टर लिपिन नेहरा सिग्नल ऐप के जरिए इन्हें निर्देश दे रहा था। ये हथियारों की खेप मेरठ के सरधना से लेकर आए थे, जो गैंगवार और फिरौती की वारदातों में इस्तेमाल होनी थी। हितेश पहले भी पटौदी में 1 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में जेल जा चुका है।

इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाने में आर्म्स एक्ट के तहत FIR No. 177/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *