दिल्ली पुलिस ने 70 लाख के RRU चोरी कर हांगकांग भेजने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट सेल (ISC) ने मोबाइल टावरों से Remote Radio Unit (RRU) चोरी कर हांगकांग एक्सपोर्ट करने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 70 लाख रुपये कीमत की 43 चोरी की RRU बरामद की हैं। इस बरामदगी से दिल्ली, यूपी और हरियाणा में दर्ज RRU चोरी के 19 मामलों का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत गुप्ता (31) – हर्ष विहार, दिल्ली, विकास पासवान (30) – संगम विहार, दिल्ली (गिरोह का सरगना), फरीद (28) – गाजियाबाद, यूपी और शेर मोहम्मद (27) – मेरठ, यूपी का रहने वाला है।

ये गिरोह मोबाइल टावरों से RRU चोरी कर ट्रांस-यमुना इलाके में स्टोर करता था। इसके बाद महिपालपुर स्थित कूरियर एजेंसी के जरिए एयरलाइन कार्गो से इन्हें फर्जी बिल और “Power Supply Point” के नाम से झूठे डिक्लेरेशन पर हांगकांग भेजा जाता था। जांच में सामने आया है कि गिरोह पिछले 8-9 महीनों में 800 से ज्यादा RRU विदेश भेज चुका है।

    आदित्य गौतम डीसीपी, क्राइम ब्रांच के मुताबिक 10 जुलाई को HC नेमीचंद और सिपाही प्रवीण को सूचना मिली कि महिपालपुर में बड़ी खेप एक्सपोर्ट के लिए लाई जा रही है। ACP रमेश लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट की टीम ने जाल बिछाकर महिपालपुर के गोदाम के पास से आरोपियों को दबोचा। हेमंत के D-Van से 19, फरीद और शेर मो. की स्विफ्ट से 9, गोदाम से 4 और एक अन्य D-Van से 11 RRU बरामद हुईं।

    इस संबंध में थाना क्राइम ब्रांच में FIR No. 180/2026 BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बरामद RRU एयरटेल टावरों की हैं।

    इसके पास से 43 RRU, एक स्विफ्ट कार, एक D-Van, 4 मोबाइल फोन और एक डेस्कटॉप।फिलहाल फरार साथियों और सप्लायरों की तलाश जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *